छतरपुर के यातायात प्रशिक्षण शाला में आयोजित यातायात शिविर में जीएसएम हायर सेकेंडरी और ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट, गोल्डन ऑवर और राहवीर योजना की जानकारी दी गई। प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

