Breaking Newsअन्य

छतरपुर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम — 33 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

छतरपुर में मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत जिले में टीकाकरण केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 339 केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि एक दिन में 30 अधिकारियों ने 33 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस सत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण सामग्रियों की उपलब्धता, गर्भवती और धात्री महिलाओं की संख्या, हाई रिस्क केस और वैक्सीन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इस नवाचार का उद्देश्य जिले में हर मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

Related posts

राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन राज्यपाल श्री पटेल समापन सत्र को करेंगे संबोधित

khabarsamayper

5 फ़रवरी 2024 की मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरे

khabarsamayper

7 अज्ञात आरोपियों पर इनाम राशि बढ़ाई गई, डीआईजी ने की 20-20 हजार की घोषणा

khabarsamayper

Leave a Comment