Breaking Newsअन्य

छतरपुर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम — 33 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

छतरपुर में मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत जिले में टीकाकरण केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 339 केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि एक दिन में 30 अधिकारियों ने 33 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस सत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण सामग्रियों की उपलब्धता, गर्भवती और धात्री महिलाओं की संख्या, हाई रिस्क केस और वैक्सीन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इस नवाचार का उद्देश्य जिले में हर मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

Related posts

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में जीवन यापन, लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे – VIDEO

khabarsamayper

हमीरपुर सामूहिक विवाह समारोह में नाश्ते के चिप्स को लेकर मची लूट, वीडियो वायरल

khabarsamayper

ग्राम गढ़ा क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून पर प्रतिबंध लगाया

khabarsamayper

Leave a Comment