Breaking Newsअन्य

छतरपुर में शराब तस्करी पर बड़ा एक्शन: 132 लीटर अवैध शराब और ग्रैंड विटारा जब्त, 2 आरोपी हिरासत में

छतरपुर। बमीठा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गंज फोरलेन हाईवे की सर्विस रोड से 15 पेटी और 132 लीटर से अधिक अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक रोड पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध ग्रैंड विटारा कार को रोककर जांच की गई। कार में शराब मिली, लेकिन उसके संबंध में वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त कार को मिलाकर करीब 15 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

मामले में प्रताप राजा और अनुराग सोनी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related posts

बड़ामलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रात्रि पेट्रोलिंग में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है

khabarsamayper

Leave a Comment