Breaking Newsअन्य

जनकल्याण और विकास की दिशा में जारी रखें सतत् प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म और लक्ष्य है। आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवधि में नागरिकों की सेवा एवं सुविधा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ व्यापक स्वच्छता गतिविधियां भी संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े को ऐसा बनाएं जिससे जनता को प्रदेश में सुशासन का वास्तविक अनुभव हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से मुखातिब हुए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा, तैयारियों और क्रियान्वयन की बारीकियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मंत्रालय से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े को योजनाबद्ध और परिणामोन्मुख बनाया जाए।

Related posts

दमोह के गंगा-जमना स्कूल पर चल सकता है बुलडोजर —

khabarsamayper

देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार, आज सूरत में PM मोदी करेंगे निरीक्षण

khabarsamayper

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने कारोबार को आसान बनाने और स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं

khabarsamayper

Leave a Comment