Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान में खजुराहो, बिजावर एवं बकस्वाहा तालाब में स्वच्छता कार्य किया गया

जल गंगा संवर्धन अभियान में खजुराहो, बिजावर एवं बकस्वाहा तालाब में स्वच्छता कार्य किया गया
जिले भर के जल स्त्रोतों, तालाबों, कुआं इत्यादि में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले में 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों, नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जलस्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के क्रियांवयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को नगरीय क्षेत्रों में जल स्त्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगरीय निकाय बक्स्वाहा में तालाब की व्यापक स्तर पर सफाई की गई। साथ ही लोगों को अपने जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में खजुराहो के प्रेम सागर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बिजावर नगर परिषद की टीम एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बड़ी देवी माता मंदिर स्थित चोपरा के घाट की साफ-सफाई एवं मिट्टी और जलकुंभी निकाल गई। यह कार्यक्रम नगर परिषद बिजावर और जन भागीदारी से कराया गया। साथ ही पौधरोपण किया गया। जिससे छायादार एवं फलदार पौधों का रोपा गया।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” शुरू, बड़ामलहरा अनुभाग के थानों में CCTNS ऑपरेटरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

khabarsamayper

आज लोकप्रिय छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव जी के नेतृत्व में डीलमणि सिंह (बब्बू राजा)जी के छोटे पुत्र राजमणि सिंह जी

khabarsamayper

लवकुशनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यात्री बस क्षतिग्रस्त, कई घायल

khabarsamayper

Leave a Comment