Breaking Newsअन्य

जिला जेल छतरपुर में मनाई गई गीता जयंती, बंदियों को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान

1 दिसंबर 2025 को गीता जयंती के अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला जेल छतरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों को श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व, जीवन प्रबंधन के सिद्धांतों और उसमें निहित ज्ञान से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि गीता का अध्ययन वर्तमान जीवन की जटिल परिस्थितियों और मानसिक संशयों के समाधान में सहायक है।

बंदियों को श्रीमद्भगवद्गीता का नियमित पाठन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक मनीष त्यागी, जेल शिक्षक उवेश कुमार सहित ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा के तुरंत बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटन पत्र जारी किया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ शस्त्र पूजन, केंद्रीय व राज्य मंत्री सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

khabarsamayper

4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

khabarsamayper

Leave a Comment