Breaking News

जिला बदर रहे, गुंडा बदमाशों सहित 400 से अधिक हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा पूर्व में रासुका के तहत पंजीबद्ध अपराधी, जिला बदर रहे, गुंडा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर सहित 400 से अधिक को किया चेक

शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही करने की दी गई चेतावनी

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अपराधों में नियंत्रण हेतु सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में रासुका के तहत पंजीबद्ध अपराधी, जिला बदर रहे, हिस्ट्रीशीटर, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की निरंतर निगरानी की जा रही है। साथ ही थाने बुलवाकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
आज जिले समस्त थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में रासुका के तहत पंजीबद्ध अपराधी, जिला बदर रहे एवं गुंडा, हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों सहित 400 से अधिक को परिसर में उपस्थित कर समझाया गया। वर्तमान में जिला बदर किये गए आरोपी जिले के भौगोलिक सीमा के अंदर तो नहीं है, को संबंधित स्थान पर चेक किया जा रहा है। क्षेत्र में जाकर चेक भी किया गया, कुछ पूर्व में रासुका, जिला बदर रहे, गुंडा लिस्टेड बदमाश जेल में या क्षेत्र से बाहर हैं, जानकारी एकत्र की गई। पूर्व में रासुका के तहत पंजीबद्ध अपराधी, जिला बदर रहे, गुंडा बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटर को शांतिपूर्ण तरीके से रहने, उपद्रव न करने एवं क्षेत्र का माहौल खराब न करने हेतु समझाइस दी गई। शांति भंग करने या उपद्रव मचाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु चेतावनी भी दी गई। सम्मिलित गुंडा एवं निगरानी बदमाशों द्वारा अपराध से दूर रहने एवं दहशत ना फैलाने की शपथ ली गई।

Related posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण: मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

khabarsamayper

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

khabarsamayper

कलेक्ट्रेट कार्यालय छतरपुर की 100 मीटर परिधि में 144 धारा लागू आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

khabarsamayper

Leave a Comment