Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायती आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायती आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए
——–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीएम श्री मिलिन्द नागदेवे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त 110 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा जनसुनवाई के दिन आने वाले शिकायती आवेदनों पर उक्त दिवस में ही कार्यवाही करें। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके —

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सर्दियों में सतर्क मोड: बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सर्राफा व्यापारियों से जनसंवाद और सुरक्षा गाइडलाइन जारी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण का मटकी फोड़ना बाललीला नहीं, अत्याचारियों की रसद रोकने की रणनीति थी। मस्तक पर मोर-पंख धारण करना और प्रकृति से प्रेम करना उनके मानवीय पक्ष को दर्शाता है।

khabarsamayper

Leave a Comment