भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराए जा रहे हैं। चुनाव में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक है।
Breaking News

जिले के मतदाता बिना किसी डर भय के निर्भीक होकर मतदान करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

जिले के मतदाता बिना किसी डर भय के निर्भीक होकर मतदान करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

——–
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराए जा रहे हैं। चुनाव में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जीआर ने जिले के मतदाताओं से कहा है कि स्वतंत्र, शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं हैं। मतदाता बिना किसी डर के निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करें। जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है। विधानसभा निर्वाचन में जिले में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा बल तैनात है। साथ ही सेक्टर और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
• 12 वैकल्पिक पहचान पत्र में किसी एक को दिखाकर कर सकेंगे मतदान
पहचान पत्र या 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज साथ रखे। जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सेवा पहचान पत्र, दिव्यांग यूनिक कार्ड, पेंशन दस्तावेज एवं अधिकारिक पहचान पत्र में कोई भी एक दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

Related posts

छतरपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वैभव और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, 9 टुकड़ियों ने किया भव्य प्रदर्शन

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं सीईओ तपस्या परिहार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित

khabarsamayper

बाजना पुलिस की तानाशाही के विरोध में आक्रोशित जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन महावीर जयंती पर अनुमति के बाद पुलिस ने नहीं निकलने दी शोभायात्रा

khabarsamayper

Leave a Comment