Breaking News

जिले में जीडीएक्स के द्वारा सुरक्षा गार्ड की भर्ती कैम्प आज से शुरू

जिले में जीडीएक्स के द्वारा सुरक्षा गार्ड की भर्ती कैम्प आज से शुरू
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती कैम्प आयोजित कराया जा जा रहा है।
24 जून को जनपद पंचायत राजनगर, 25 जून को बिजावर, 26 जून को बकस्वाहा, 27 जून को नौगांव, 28 जून को जनपद पंचायत छतरपुर और 29 जून 2024 को जनपद पंचायत बड़ामलहरा में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प जी.डी.एक्स. नोएडा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थी जिनकी योग्यता 10 वीं पास, आयु 18-45 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी., वजन 55 किलो, सीना 80-85 से.मी. हो। वे अभ्यार्थी निम्न तिथियों में अपनी अंकसूची एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 01 पासपोर्ट साइज फोटो एवं चयनित उम्मीदवार के लिए 250 रूपये रजिस्ट्रेशन फार्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु 9289153551, 9799414022 पर संपर्क कर सकते है।

Related posts

“सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां

khabarsamayper

आजकल ‘पुरुषों की नजर’ बदल रही है और ‘परिपूर्ण’ लड़की या महिला की मांग कम हो गई है: कृति सेनन

khabarsamayper

75 करोड़ की जमीन के लिए मालिक को मारकर खेत में गाड़ दिया

khabarsamayper

Leave a Comment