Breaking Newsअन्य

जिले में शुरू हुआ ‘आदि कर्मयोगी अभियान’: 66 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के कैडर को प्रशिक्षण

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा “भारत आदि कर्मयोगी अभियान” का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत जिले में डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के सफल क्रियान्वयन के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय कैडर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, वनरक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, एन.आर.एल.एम. बुक कीपर सदस्य, जन अभियान परिषद, एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
7 टीमों में विभाजित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 11 से 16 सितंबर 2025 तक लवकुशनगर, राजनगर, बड़ामलहरा, बिजावर और बकस्वाहा में कुल 66 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के कैडर को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में ओरिएंटेशन कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिसमें सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और साहित्य को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए योजना बनाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

khabarsamayper

13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में छतरपुर पुलिस को सफलता

khabarsamayper

आठ दिन से लापता दो बच्चों की मां पति और मायके पक्ष ने लगाए अलग-अलग आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत

khabarsamayper

Leave a Comment