Breaking Newsअन्य

जेजेएम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा — कलेक्टर ने दिए गति बढ़ाने के निर्देश

छतरपुर।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने जल जीवन मिशन (JJM) अंतर्गत चल रही समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, जल निगम महाप्रबंधक एल.एल. तिवारी, ईई पीएचई संजय कुमरे, जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, फर्म प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने तरपेड, बिजावर, लवकुशनगर, कुटने राजनगर, गर्रौली, बांसुजारा, शाहगढ़ बंडा, वेवस सुनार मल्टी विलेज स्कीम की समीक्षा करते हुए कहा कि —

इंटेक वेल और डब्ल्यूटीपी निर्माण कार्य में मैनपावर एवं मशीनरी की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रगति में तेजी आए।

उन्होंने रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और बक्सवाहा एवं बिजावर ब्लॉक में हर घर जल लक्ष्य की पूर्ति हेतु विशेष रूप से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related posts

सीवर लाइन बिछाए जाने की प्रगति की समीक्षा

khabarsamayper

क्या आपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाया।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी

khabarsamayper

Leave a Comment