Breaking Newsअन्य

टीकमगढ़: झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

टीकमगढ़ जिले में झांसी हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related posts

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश

khabarsamayper

छतपुर पुलिस की कार्रवाई —

khabarsamayper

पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment