Breaking Newsअन्य

डायल 112 ने बिछड़े 3 वर्षीय बालिका व 4 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया

छतरपुर जिले के थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र में डायल 112 पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गढ़ी मलहरा अंतर्गत ग्राम खबरी में एक 3 वर्षीय बालिका और 4 वर्षीय बालक भटकते हुए मिले हैं।

सूचना मिलते ही आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों मासूम आवश्यक जानकारी बताने में असमर्थ थे और रो रहे थे। पुलिस ने उन्हें स्नेहपूर्वक संरक्षण में लिया और आसपास के क्षेत्र में उनकी पहचान के प्रयास शुरू किए।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से तलाश की गई, इसी दौरान बच्चों के मामा मिले, जो अपने भांजा-भांजी को खोज रहे थे। मामा ने बताया कि बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल ग्राम पिड़पा आए थे और खेलते-खेलते भटककर ग्राम खबरी पहुंच गए थे।

समस्त जानकारी की पुष्टि के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके मामा के सुपुर्द किया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने 4 क्लिनिक्स को नोटिस जारी कर संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करवाया था।

khabarsamayper

भारत भवन बनेगा उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

मुजफ्फरनगर: ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

khabarsamayper

Leave a Comment