Breaking Newsअन्य

डायल-112 बनी देवदूत: छतरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान

छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता ने एक युवक की जान बचा ली।

पड़रिया चौकी क्षेत्र के रोरा गांव के पास बाइक सवार करण अहिरवार का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात आरक्षक रामजाट और चालक धर्मेंद्र गोस्वामी तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना देरी किए दोनों ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्र में पुलिस के मानवीय चेहरे की खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Related posts

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ा एक्शन लेने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे।

khabarsamayper

ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से आगे — सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “उपलब्धियों का स्तर काफी श्रेष्ठ, लक्ष्य श्रेष्ठतम”

khabarsamayper

Leave a Comment