Breaking Newsअन्य

शहीद को नमन: मंगुभाई पटेल ने अमर शहीद रवींद्र सिंह राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण

मंगुभाई पटेल ने धार जिले के अमर शहीद नायब सूबेदार रवींद्र सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बदनावर की माथुर कॉलोनी स्थित नवनिर्मित शहीद पार्क में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल ने शहीद की वीरता को नमन किया और उनके परिवार का सम्मान किया।

राज्यपाल ने शहीद के जीवन संघर्ष को याद करते हुए बताया कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने देश सेवा का सपना पूरा किया। लगातार प्रयासों के बाद सेना में भर्ती हुए और 9 जुलाई 2001 को सुरनकोट के जंगलों में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और उनकी स्मृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Related posts

इंजीनियरिंग कालेज रीवा ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मोहन यादव सरकार ने 16,720 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

khabarsamayper

छतरपुर एसपी अगम जैन ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment