Breaking Newsअन्य

सिकल सेल उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान: मंगुभाई पटेल

मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए इसे जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को अपनाकर ही इस अनुवांशिक बीमारी से समाज को मुक्त किया जा सकता है।

राज्यपाल रविवार को बदनावर के सिविल अस्पताल के नवीन भवन के आभासी लोकार्पण के बाद आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सिकल सेल के इलाज को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल पंजीकृत चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही उपचार लें। नियमित दवा और सही जानकारी से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 31 लाख से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए “सिकल सेल मित्र” तैयार किए जा रहे हैं, जो लोगों और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सेतु का काम करेंगे।

इसके साथ ही मरीजों के लिए डिजिटल कार्ड की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे उपचार प्रक्रिया और अधिक आसान और प्रभावी बनेगी।

Related posts

टीकमगढ़–झांसी हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम, एंबुलेंस सहित वाहन करीब एक घंटे फंसे

khabarsamayper

लवकुशनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यात्री बस क्षतिग्रस्त, कई घायल

khabarsamayper

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

Leave a Comment