Breaking Newsअन्य

तिलौहा गोलीकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त अवैध बंदूक बरामद

छतरपुर पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरा तिलौहा में हुई गोली मारकर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर देशी बंदूक भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई को ईंट भट्ठा के पास राजाराम कुशवाहा का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल निरीक्षण, मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद थाना कोतवाली में हत्या और आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए नंदी कुशवाहा, साधुराम कुशवाहा और धनीराम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

मंदसौर के बाद अब नरसिंहपुर में 26 मई को होगा आगामी कृषि उद्योग समागम

khabarsamayper

सतपुड़ा भवन में आग से भारी नुकसान —

khabarsamayper

हापुड़: छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस की सख्ती के बाद करनी पड़ी माफी

khabarsamayper

Leave a Comment