Breaking Newsअन्य

दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पामचोली की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह की दलीलों पर ध्यान दिया, जो एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) के रूप में सहायता कर रही हैं।
सुनवाई के दौरान अपराजिता सिंह ने कहा कि अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बिना राज्य सरकारें प्रदूषण नियंत्रण में प्रभावी कदम नहीं उठाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण प्रोटोकॉल मौजूद हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने दिसंबर–जनवरी के दौरान खेल गतिविधियों पर रोक लगाई थी, फिर भी विभिन्न स्थानों पर खेल आयोजन कराए जा रहे हैं।

Related posts

छतरपुर पुलिस की मानवता की मिसाल, 5 महीने से लापता मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को परिवार से मिलाया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याद औद्योगिक मशीनरी डिजाइन कम्पनी इबारा कॉर्पोरेशन के श्री सेरीकोवा से की चर्चा

khabarsamayper

5 साल पुराने 2 मामलों में फरार 2 वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment