अन्य

दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिये विकासखंड स्तर पर पहुँच रहा है मेडीकल बोर्ड

ग्वालियर से गए मेडीकल बोर्ड ने शुक्रवार को भितरवार के मंडी परिसर में आयोजित हुए विशेष शिविर में 189 दिव्यांगों का परीक्षण किया। मेडीकल बोर्ड द्वारा किए गए परीक्षण में 73 दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) के लिये पात्र पाए गए।

दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) बनाने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर हर हफ्ते जिले के किसी एक विकासखंड में मेडीकल बोर्ड बैठ रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को विकासखंड भितरवार के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत भितरवार की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीनारायण सिंह राजे व एसडीएम श्री डी एन सिंह ने दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड वितरित किए।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी भितरवार श्री सिंह ने बताया कि इस शिविर में मेडीकल बोर्ड द्वारा परीक्षण कर मौके पर ही 73 दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड के लिये पात्र पाए गए। इन सभी के यूडीआईडी कार्ड नम्बर जनरेट होते ही प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिए जायेंगे। इसके साथ ही ये सभी दिव्यांगजन सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के हकदार हो जायेंगे।भितरवार विकासखंड के विभिन्न गाँवों में निवासरत कुल 189 दिव्यांगों का मेडीकल बोर्ड द्वारा परीक्षण किया गया। इनमें 154 अस्थि बाधित व 24 मानसिक मंदता वाले दिव्यांग शामिल हैं। शिविर के आयोजन में सीईओ जनपद पंचायत भितरवार श्री एल एन पिप्पल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि शाक्य का भी विशेष सहयोग रहा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में जिले को 163.62 करोड़ रूपये के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

khabarsamayper

शहरभर में शुभ मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन, देवरी की मॉडर्न होलिका बनी आकर्षण का केंद्र

khabarsamayper

लुधियाना-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी में आग, यात्रियों को कोई नुकसान नहीं

khabarsamayper

Leave a Comment