Breaking Newsअन्य

धार्मिक स्थलों, नदी-घाटों और मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मकर संक्रांति पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। पर्व के दौरान सभी धार्मिक स्थलों, नदी-घाटों और मेला परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा और निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी की गई।

पतंगबाजी को लेकर संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई थी। बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमों ने लगातार निरीक्षण किया।

जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों—
जटाशंकर, मतंगेश्वर महादेव मंदिर, भीमकुंड, बागेश्वर धाम, हनुमान टोरिया सहित सभी मंदिरों और आस्था स्थलों पर पुलिस की विशेष तैनाती रही।

इसके साथ ही जिले में आयोजित विभिन्न मेलों—
बूढ़ा बांध (थाना सिविल लाइन), ग्राम कर्री, भीमकुंड, खजुआ (राजनगर), नैगुंवा (चौकी पड़रिया), पाली (बिजावर), सिंधन मेला (भगवा), धंधागिरी मेला (जुझार नगर), अवध कुंड मेला व दंगल (चंदला), छाती पहाड़ी मेला (अलीपुरा), पिपोरा कला व गुबरन मेला (मातगुंवा) सहित अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

नदी-घाटों—
बूढ़ा बांध, भीमकुंड, जटाशंकर, सुजारा बांध, छाती पहाड़ी, उर्मिल नदी सहित सभी घाटों पर बचाव दल, आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई।

उत्तर प्रदेश–मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में थाना गढ़ीमलहरा एवं थाना श्रीनगर अंतर्गत उर्मिल नदी तट पर छतरपुर व महोबा जिले की पुलिस की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई। सभी स्थलों पर पुलिस सहायता केंद्र, थाना मोबाइल एवं अतिरिक्त मोबाइल पार्टियां लगातार भ्रमणशील रहीं।

Related posts

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने कार से मारी टक्कर, व्यक्ति व बैल घायल; वीडियो वायरल होते ही SP अगम जैन ने किया सस्पेंड

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” : CCTNS के ऑनलाइन प्रशिक्षण का पहला सत्र सम्पन्न

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिये निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment