Breaking Newsअन्य

नवरात्र-दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर नजर, मिठाई दुकानों से बस-ट्रेनों तक होगी जांच

नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। मिलावटी मावा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की आशंका को देखते हुए मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच की जाएगी। बसों और ट्रेनों के जरिए आने वाले खाद्य पदार्थों पर भी निगरानी रखी जाएगी। पिछले साल ग्वालियर और अहमदाबाद के रास्ते भोपाल पहुंचे मावा-पनीर की खेप जब्त की गई थी। फूड सेफ्टी ऑफिसर शिवराज पावक के मुताबिक, पूरे त्योहारी सीजन में टीमें निगरानी रखेंगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करेंगी।

Related posts

गंगोत्री से कलश लेकर निकली थी MBBS स्टूडेंट आज 16 जून को बागेश्वर धाम में गंगा जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेगी —

khabarsamayper

नई EPFO नियम क्या हैं?

khabarsamayper

नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्चे की जान गई

khabarsamayper

Leave a Comment