Breaking Newsअन्य

नाबालिगों के लैंगिक अपराधों पर छतरपुर पुलिस का ज़ीरो टॉलरेंस — आरोपियों पर विशेष निगरानी

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े लैंगिक अपराधों के मामलों की गंभीर समीक्षा की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अधिकारियों को बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत ऐसे सभी आरोपियों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों और मूवमेंट की जानकारी एकत्र की जा रही है। जो आरोपी क्षेत्र से बाहर हैं, उनके खिलाफ भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस क्षेत्रवासियों से व्यवहार संबंधी इनपुट लेने के साथ यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पीड़ित पक्ष पर राजीनामा के लिए दबाव तो नहीं बना रहे।

छतरपुर पुलिस का उद्देश्य बालक-बालिकाओं की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में सक्रिय एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। #ChhatarpurPolice #ZeroTolerance #ChildSafety #POCSO #CrimeAgainstChildren #LawAndOrder #ChhatarpurNews

Related posts

खजुराहो के शिवसागर तालाब से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

khabarsamayper

घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे डायल-112 आरक्षक पर पथराव, चितहरी गांव में मचा हड़कंप

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 किलो गांजा बरामद, ₹5 लाख की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment