Breaking Newsअन्य

नौगांव महिला हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को हरकुंवर प्रजापति के साथ मारपीट की घटना दर्ज हुई थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु होने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस ने बद्री प्रजापति, सोनू प्रजापति, रोशनी प्रजापति और एक विधि-विरुद्ध किशोरी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

नाले में फंसे बछड़े को यातायात पुलिस ने बचाया, खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7227 हितग्राहियों के बैंक खाते में 160 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया

khabarsamayper

म.प्र. स्थापना दिवस पर छतरपुर के गौरवों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर चमके चेहरे बने प्रेरणा

khabarsamayper

Leave a Comment