Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7227 हितग्राहियों के बैंक खाते में 160 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनकल्याण (सम्बल 2.0) योजना के तहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश के 55 जिलों के 7227 हितग्राहियों के बैंक खातों में 160 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब, लाचार, श्रमिक और जरूरतमंद नागरिकों को स्नेह, अपनत्व और आर्थिक सहायता का संबल देती रहेगी। 2018 से अब तक इस योजना के तहत 7.76 लाख प्रकरणों में 7383 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं।

Related posts

MP कैबिनेट के बड़े फैसले! ₹42,490 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों को मंजूरी

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना पर हुआ विचार-विमर्श

khabarsamayper

बुरहानपुर को मिलेगा औद्योगिक विकास का नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment