Breaking Newsअन्य

एम्स भ्रमण पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मरीजों से मिलकर जाना हाल-चाल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उपचाररत रोगियों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।राज्यपाल श्री पटेल ने एम्स परिसर में वर्ष 2022 में स्वयं द्वारा रोपे गए पीपल के पौधे का अवलोकन किया। पौधे के अच्छे विकास को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और स्वयं पौधे को पानी भी दिया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल प्रत्येक एम्स भ्रमण के दौरान पौधे के संरक्षण एवं रख-रखाव की जानकारी लेते रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार प्रदर्शित करते आए हैं।

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

रांची में दिनभर की बारिश से जलजमाव, कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे Scorpio धंसी

khabarsamayper

Leave a Comment