Breaking Newsअन्य

नौगांव में अवैध पटाखों से भरी ओमनी वैन पकड़ी, 60 पैकेट पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार

नौगांव पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान भड़ार नदी के पास चेकिंग कर मऊरानीपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध ओमनी वैन को रोका। तलाशी में 10 बोरियों में 60 पैकेट आतिशबाजी सामग्री मिली। पुलिस ने पटाखों और ओमनी वैन को करीब ₹2 लाख की कीमत का बताते हुए जब्त किया है। मामले में मऊरानीपुर निवासी अजय रजक को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Related posts

आयुक्त नि:शक्तजन मध्यप्रदेश का प्रभार प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने ग्रहण कर लिया है । पूर्व में पदस्थ आयुक्त निःशक्तजन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नवीन नियुक्ति होने तक प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर प्रभारी आयुक्त निःशक्तजन के रूप में कार्य करेंगी।

khabarsamayper

पीडीएस के राशन वितरण में गड़बड़ी: विधायक पटेल बोले- 5 की जगह दिया जा रहा 3 किलो राशन, शिकायत के बाद भी सो रहा प्रशासन

Admin

यात्रियों की बेबसी और IndiGo की अव्यवस्था! कैंसिलेशन संकट कब थमेगा, सिस्टम भी बेबस नजर आया

khabarsamayper

Leave a Comment