Breaking Newsअन्य

नौगांव स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, कॉपर-अल्युमिनियम केबल बरामद

छतरपुर जिले की थाना नौगांव पुलिस ने स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। नगर पालिका लाइनमैन राजू रैकवार की शिकायत पर स्टेडियम में पोल से कॉपर और अल्युमिनियम केबल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को चोरी के तार बेचने जाते समय पकड़ लिया। आरोपियों के पास से स्टेडियम से चोरी किए गए कॉपर एवं अल्युमिनियम धातु के तार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ इग्गा और जितेंद्र उर्फ टाटरी निवासी नौगांव के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को मिल सके इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश

khabarsamayper

जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधारने कलेक्टर के बड़े फैसले, वार्ड बॉय का वेतन बढ़ा

khabarsamayper

टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ प्लेसमेंट डे कार्यक्रम

khabarsamayper

Leave a Comment