Breaking Newsअन्य

‘न्याय पथ अभियान’ में बड़ी सफलता, 6 और 5 साल पुराने मामलों का फरार वारंटी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2020 के अवैध हथियार और 2021 के मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में फरार वारंटी शिवम भट्ट उर्फ बिट्टू निवासी श्रीराम कॉलोनी, सटई रोड, छतरपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस ने बताया कि “न्याय पथ अभियान” के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

नकली सोने के सिक्कों से ठगी का खुलासा, छतरपुर में दो आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर सख्त निगरानी, चाय-पान दुकानों की सघन चेकिंग

khabarsamayper

संसद के शीतकालीन सत्र, 2024 के आरंभ से पहले श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ सरकार की बैठक

khabarsamayper

Leave a Comment