Breaking Newsअन्य

पन्ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, ‘संतों की वाणी जीवन को देती है सही दिशा’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कहा कि संतों की वाणी जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है और संस्कार मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी तीज-त्योहार मानव कल्याण और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री ने श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री श्री 108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं से संतों के प्रेरणादायी विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पन्ना वृंदावन का लघु स्वरूप है, जबकि ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या के रूप में मान्यता प्राप्त है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का नाम अब सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। साथ ही सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे तथा वृंदावन ग्राम की अवधारणा को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने गौसेवा, धार्मिक स्थलों के विकास और परमार्थ की भावना को समाज के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, दिशा लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया जागरूक

khabarsamayper

छतरपुर जिले में ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन जल्द, यातायात जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

khabarsamayper

जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही श्री हरिओम नागर का पार्थिव शरीर सोमवार सायं लगभग 4 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचा।

khabarsamayper

Leave a Comment