Breaking Newsअन्य

पीथमपुर में 1000 करोड़ के नए निवेश की तैयारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले श्याम स्टील एंड पावर के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है और निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक प्रत्येक उद्योगपति का स्वागत है। मंगलवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में श्याम स्टील एंड पावर कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर अपनी भावी परियोजनाओं की जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि धार जिले के पीथमपुर में उसकी एक स्टेनलेस स्टील निर्माण इकाई पहले से संचालित है, जिसमें 550 करोड़ रुपये का निवेश कर करीब 1300 लोगों को रोजगार दिया गया है। अब कंपनी पीथमपुर में ही दूसरी उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश और 1000 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इसके लिए कंपनी ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया।

Related posts

PM Kisan : किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे 2000-2000 रुपए, जानें अपडेट

khabarsamayper

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा, भोपाल से उज्जैन तक पहली उड़ान 1 नवम्बर को

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले ऐसे शेष हितग्राही 30 अप्रैल तक ई-केवायसी अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें राशन मिलने में कठिनाई आयेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment