Breaking News

प्रदेश के विकास को गति देने 27 जून को रतलाम में होगा समागम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को समर्पित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन 27 जून को रतलाम में होने जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश में रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन और आत्मनिर्भरता के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की सिद्धि की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। “एमपी राईज 2025” आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को दिशा देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर रतलाम में “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे तथा रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर में रोजगारमूलक औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे।

इस कॉन्क्लेव की थीम “सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास है।” सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियो को आशय पत्रों का वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और निवेश परियोजनाओं के लिए आशय पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चयनित जिलों के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बैंकों को सम्मानित भी करेंगे।

16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण

कॉन्क्लेव में 243 करोड़ रुपये लागत के 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण किया जाएगा। दो लाख से अधिक हितग्राहियों को 2400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।

वॉलमार्ट एवं ओएनडीसी के साथ एमओयू

एमएसएमई विभाग और वॉलमार्ट एवं ओएनडीसी के साथ एमओयू किए जाएंगे। साथ ही 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिनसे 5450 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

कॉन्क्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें एमएसएमई उद्यमी, बैंक प्रतिनिधि, प्रशिक्षित युवा, विभागीय अधिकारी और निवेशक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर कॉन्क्लेव में लगाई जा रही प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में स्व-रोजगार और उद्यमिता से संबंधित सफलताओं की प्रेरक कहानियां, ओडीओपी/जीआई उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों और नवाचार आधारित 100 से अधिक स्टॉल्स होंगे। कॉन्क्लेव के अंतर्गत तीन थीमेटिक सत्र होंगे जिनमें निवेश नीति, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में विशेष संबोधन देंगे और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।

रतलाम में आयोजित एमपी राइज 2025, राज्य सरकार की समावेशी, सहभागी और आत्मनिर्भर विकास की दूरदृष्टि को मूर्त रूप देने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। यह आयोजन प्रदेश के विविध क्षेत्रों में औद्योगिक और कौशलगत संतुलन को प्रोत्साहित करेगा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार और निवेशकों को नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Related posts

ग्वालियर में टहल रही बैंक कर्मचारी से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी

khabarsamayper

छतरपुर विधानसभा प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी पहुंचे वार्ड नम्बर 22 के हनुमान मंदिर दर्शन कर लिया आशीर्वाद आलोक चतुर्वेदी पज्जन चाचा ने कुछ दिनो पहले विधायक निधि से 1 लाख रुपए देकर लगवाए थे मन्दिर में पत्थर

khabarsamayper

छतरपुर: पुलिस कर्मियों को CPR/BLS का प्रशिक्षण, आपातकाल में बढ़ेगी तत्परता

khabarsamayper

Leave a Comment