Breaking Newsअन्य

बड़वानी का राजघाट गांव डूबा, टापू पर रह रहे लोग

बड़वानी। नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर से हालात गंभीर हो गए हैं। बड़वानी जिले का राजघाट गांव पूरी तरह डूब गया है और कई परिवार टापू पर रहकर मुश्किल हालात में दिन गुजार रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है।

खरगोन जिला अस्पताल में घुसा पानी
खरगोन। भारी बारिश और नर्मदा नदी के जलस्तर बढ़ने से खरगोन जिला अस्पताल के कई वार्डों और परिसर में पानी भर गया है। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

तवा डैम के 3 गेट खोले गए
होशंगाबाद। लगातार हो रही बारिश के कारण तवा डैम का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से 3 गेट खोल दिए गए हैं। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

प्रशासन ने सभी प्रभावित जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

Related posts

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, छतरपुर पुलिस के विशेष प्रशिक्षण का तीसरा बैच शुरू

khabarsamayper

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने 9 वर्षीय बालक को अनुकंपा नियुक्ति, एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment