Breaking Newsअन्य

बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आह्वान, सरकारी योजनाओं पर रील्स बनाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पशुपालन, डेयरी उद्योग, पशुधन वृद्धि और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा कंटेंट क्रिएटर्स से संवाद करते हुए फसल चक्र अपनाने, कम वर्षा की स्थिति में कम अवधि वाली फसलों की बुवाई करने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर रील्स और डिजिटल कंटेंट बनाकर अधिक से अधिक किसानों तक जानकारी पहुंचाएं, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हो रहे तेज गति से क्रियान्वयन से,

khabarsamayper

बिलहरी में चोरी से परेशान परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

khabarsamayper

शिवराज सिंह चौहान जी के घर आने वाली है बड़ी बहू, आज शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय पहनाएंगे इंगेजमेंट रिंग ,

khabarsamayper

Leave a Comment