Breaking Newsअन्य

बिलहरी गांव में बड़ी कार्रवाई: 108 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध गैस सिलेंडरों एवं रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम जी.एस. पटेल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नौगांव के बिलहरी गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए 108 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिन्हें अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार कर सिलेंडरों को जब्त किया और संबंधित कारोबारी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में तहसीलदार रमेश कॉल एवं खाद्य विभाग के ऋषि शर्मा मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

विश्व योग दिवस पर खजुराहो में हुआ भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम

khabarsamayper

प्रदेश में नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर स्थापित किये जायेंगे। : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

माढ़ोताल (रिमझा) स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन में दो नए 132 के.व्ही. सर्किटों का निर्माण कर उन्हें सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया

khabarsamayper

Leave a Comment