Breaking Newsअन्य

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, 11 की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही MEMU पैसेंजर ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इस टक्कर में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के पीछे ‘सिग्नल ओवरशूट’ को मुख्य कारण बताया है। घटना के बाद रेलवे एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
घायलों को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के लिए क्या श्रद्धालु फ्री में कर पाएंगे ट्रेन सफर? रेलवे ने जारी किया बयान, देखें खबर 

khabarsamayper

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर की सुनवाई

khabarsamayper

महिलाओं की भागीदारी से बढ़ रही प्रदेश की समृद्धि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment