Breaking Newsअन्य

भोपाल-इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर को भी मिलेगा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल-इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर को भी मिलेगा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद अब जल्द ही जबलपुर और ग्वालियर को भी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की मंजूरी दी जाएगी। इससे नगरीय अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को होटल जहांनुमा पैलेस सभागार में फ्री प्रेस के 42 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौरों का सम्मान किया गया। भोपाल की महापौर मालती राय और इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले भोपाल के पार्षदों को भी सम्मानित किया गया।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भोपाल और इंदौर सहित अन्य नगर निकाय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल और इंदौर के साथ अन्य नगरों में भी शीघ्र ही मेट्रो रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

शहरी विकास को गति देते हुए कायाकल्प अभियान के तहत ₹1550 करोड़ से सड़कों का स्वरूप बदला जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन-2 में जबलपुर और उज्जैन के लिए ₹370 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। उज्जैन के महाकाल परिसर जैसे कार्य स्मार्ट सिटी की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में 8 हवाई अड्डे संचालित हैं और नए विमानतल भी शुरू होने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से खजुराहो नगर परिषद का उल्लेख किया और कहा कि यह अद्वितीय है, जहां एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनों मौजूद हैं और यह कम जनसंख्या के बावजूद विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को भविष्य की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग विकास की गति को नई दिशा दे रहा है।

कार्यक्रम में फ्री प्रेस समूह के अध्यक्ष अभिषेक करनानी, एसोसिएट एडिटर नितेंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, हितानंद शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉ. हितेश वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Related posts

3812 करोड़ की लागत की 11 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

khabarsamayper

आगरा में सनसनीखेज़ मामला: सालों ने ‘क्लेशी जीजा’ को बांधकर डाला कार की डिग्गी में

khabarsamayper

सिद्धार्थनगर: विधायक विनय वर्मा ने PWD अधिकारी पर लगाया आरोप, चौराहे पर नंगा करने की धमकी का वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment