छतरपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर SIR-2026 की ASDR सूची से मतदाताओं का मिलान करेंगे और पात्र लोगों के नाम जोड़ने की कार्रवाई करेंगे। 18-19 आयु वर्ग के युवाओं और नवविवाहित पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने के साथ शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं मृत पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कार्रवाई होगी। कलेक्टर मृणाल मीना ने पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ Form-6 संबंधित बीएलओ को देने या Voter Helpline App के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के लिए अग्रिम Form-6 भी लिए जाएंगे।
