Breaking Newsशिक्षा

मरिया माता स्कूल में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता अभियान

दक्षता फाउंडेशन के तत्वाधान में यातायात पुलिस एवं मरिया माता स्कूल के सहयोग से शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान शहर के मरिया माता स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें यातायात प्रभारी सूबेदार दलबीर सिंह मार्को ने यातायात के नियमों को बताते हुए पंपलेट देकर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जागरूक कहा सड़क पर चलते समय सावधानियां वर्ते, पुलिस एवं घायलों की सदैव मदद करें, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के साथ-साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के पूर्व बिना वैध लाइसेंस के छात्र वाहन ना चलाएं, दो पहिया वाहन में बैठ के दौरान हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में बैठे पर सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें, सड़क पर चलते समय सावधानियां वर्ते, पुलिस एवं घायलों की सदैव मदद करें, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के साथ-साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं दूसरों को पालन करने की समझाइस दें, इस मौके पर दक्षता फाउंडेशन के सचिव आशीष अग्निहोत्री, यातायात प्रभारी सूबेदार दलबीर सिंह मार्को, A.S.I. महेश सेन, प्रधान आरक्षक विपेन्द चौबे और सुरेंद्र सिंह एवं मरिया माता स्कूल प्राचार्य Father john सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से चर्चा की मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा मतदाताओं से अपील बिना किसी डर भय के करें मतदान

khabarsamayper

किसानों को उन्नत तरीके से फसल प्रदर्शन का आयोजन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता — एक दिन में 3 गुम हुई महिलाओं को किया दस्तयाब, वर्ष 2025 में अब तक 465 से अधिक गुम इंसान सुरक्षित मिले

khabarsamayper

Leave a Comment