Breaking Newsशिक्षा

मरिया माता स्कूल में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता अभियान

दक्षता फाउंडेशन के तत्वाधान में यातायात पुलिस एवं मरिया माता स्कूल के सहयोग से शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान शहर के मरिया माता स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें यातायात प्रभारी सूबेदार दलबीर सिंह मार्को ने यातायात के नियमों को बताते हुए पंपलेट देकर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जागरूक कहा सड़क पर चलते समय सावधानियां वर्ते, पुलिस एवं घायलों की सदैव मदद करें, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के साथ-साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के पूर्व बिना वैध लाइसेंस के छात्र वाहन ना चलाएं, दो पहिया वाहन में बैठ के दौरान हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में बैठे पर सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें, सड़क पर चलते समय सावधानियां वर्ते, पुलिस एवं घायलों की सदैव मदद करें, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने के साथ-साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं दूसरों को पालन करने की समझाइस दें, इस मौके पर दक्षता फाउंडेशन के सचिव आशीष अग्निहोत्री, यातायात प्रभारी सूबेदार दलबीर सिंह मार्को, A.S.I. महेश सेन, प्रधान आरक्षक विपेन्द चौबे और सुरेंद्र सिंह एवं मरिया माता स्कूल प्राचार्य Father john सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

“परीक्षा जीवन का पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंडम में जबलपुर और मंडला जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी।

khabarsamayper

बजट का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए

khabarsamayper

Leave a Comment