Breaking Newsअन्य

मिर्जापुर: चुनार स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं महिलाएं, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे श्रद्धालु अचानक कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
रेलवे के अनुसार अब तक 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस, रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।
रेलवे इस दुर्घटना की जांच कर रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts

छतरपुर जिले में पांच ई सेवा केंद्रों का लोकार्पण उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो जज, छतरपुर श्री द्वारकाधीश बंसल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

khabarsamayper

सिकल सेल मिशन के कार्य मानवता की सेवा का माध्यम : राज्यपाल

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा: महाकाल के दर्शन और दीक्षांत समारोह में भागीदारी

khabarsamayper

Leave a Comment