Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देहदान को बताया ईश्वरीय कार्य, उज्जैन की अनीता खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। रविवार, 7 सितम्बर 2025, 21:02 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “देह का दान कर व्यक्ति दूसरों को जीवन देता है। यह एक पुनीत और ईश्वरीय कार्य है।”

मुख्यमंत्री ने उज्जैन निवासी श्रीमती अनीता खंडेलवाल के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए देहदान संकल्प को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को उनके निधन के बाद, पूर्व इच्छा अनुसार उनका देहदान किया गया। राज्य सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए स्व. श्रीमती खंडेलवाल के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

यह कदम न केवल उनके समाजसेवी जीवन की पहचान बना, बल्कि अंगदान एवं देहदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा भी बना।

Related posts

सागर में पैसों के विवाद में दिव्यांग की बैसाखी से पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

अयोध्या में कल भव्य ध्वजारोहण! प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे केसरिया ध्वज

khabarsamayper

7 साल पुराने हथियार केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment