Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसदों-विधायकों से की चर्चा — स्वदेशी को बढ़ावा देने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

जबलपुर में आयोजित संभागीय संवाद कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर
आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें,
कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करें और
नव उद्यमियों को रोजगारपरक कार्यों से जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होंगी
जब जनप्रतिनिधि इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके,
राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिकी,
सांसद भारती पारधी, विवेक बंटी साहू, दर्शन सिंह चौधरी
तथा संभाग के सभी विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नगर पालिका के वाहनों से गूंज रहा नशामुक्ति संदेश, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान जारी

khabarsamayper

सीधी में KYC के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी, खाते से निकाली गई रकम, SP के पास पहुंचा मामला

khabarsamayper

‘न्याय पथ अभियान’ में सफलता: 7 साल पुराने अवैध हथियार के दो मामलों का वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment