अमानगंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितम्बर 2025 को पन्ना जिले के अमानगंज के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अमानगंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:20 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 01:25 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:40 बजे पन्ना जिले के अमानगंज पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमानगंज में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री अमानगंज से दोपहर 03:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 03:45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 03:50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
