Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव बढ़ाने में योगदान दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक श्रद्धेय पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स‘ पर कहा कि आज संस्कृति, विरासत, एकता, विविधता सहित मातृभूमि की पहचान को रंगों व प्रतीकों के माध्यम से तिरंगे में समाहित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि है। उन्हें सादर नमन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की स्मृति में सदैव अमिट रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव बढ़ाने में योगदान दिया। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना की, बल्कि इसमें भारतीय सभ्यता और स्वाधीनता संग्राम की भावना को भी बड़ी सुंदरता से पिरोया।

Related posts

शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन किया धारण

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

khabarsamayper

छतरपुर : थानों में नगर/ग्राम रक्षा समिति की बैठकें, लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे समिति से

khabarsamayper

Leave a Comment