Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से सिंगरौली लौट रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुर्घटना में दिवंगत महिला यात्री के परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शान्ति और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से सिंगरौली लौट रही यात्री बस मऊगंज जिले के अंतर्गत बहरा डाबर घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके फलस्वरूप एक महिला यात्री की असामयिक मृत्य हो गई एवं 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कलेक्टर तथा एसपी मऊगंज ने अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए मऊगंज और सीधी के अस्पतालों में भर्ती करवाया। कुछ घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।

Related posts

CM हाउस के बाहर JDU विधायक ने किया धरना, बोले- बिना टिकट नहीं जाएंगे

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें।

khabarsamayper

अच्छी किस्म के बीजों के उपयोग से किसानों को होगा मुनाफा ग्रीष्म काल में मूंग फसल से किसानों की आय बढ़ेगी —–

khabarsamayper

Leave a Comment