Breaking News

मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए देह दान विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है। संस्था के वरिष्ठजन समाज की मदद करने में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 101 लोगों ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए अपने देह दान की स्वीकृति पत्र प्रदान किया, यह सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शहीद स्मारक जबलपुर में विजन जबलपुर के 9वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इंडियन कॉफी हाउस द्वारा एक हजार यूनिट ब्लड डोनेशन का कैम्प कर जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सौभाग्यशाली परम्परा है कि समाज में अच्छे काम हो रहे हैं और निरंतर जारी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अच्छे काम करने वालों को सम्मानित कर कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटियों में भेद नहीं होना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित कराने में सहभागी बनना चाहिए। प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में संस्कारित रूप से विकास होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में 11 बालिकाओं का सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विजन जबलपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. नवनीत सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ लें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ का वितरण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा

khabarsamayper

Leave a Comment