Breaking News

“रक्षाबंधन से पहले छतरपुर पुलिस का जनसंवाद अभियान — शांति और सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई”

छतरपुर जिले में रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त, जनचौपाल और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में भूमि विवाद, पारिवारिक तनाव व पुरानी रंजिशों से जुड़े लोगों को बुलाकर सुलह-सफाई कराई गई, साथ ही युवाओं को शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। खासतौर पर अवैध हथियारों की मौजूदगी या सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की जानकारी साझा करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 7049101021 भी सार्वजनिक किया गया है।

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजारों, मंदिरों, बस स्टैंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। रात्रिकालीन समय में भी पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देहदान को बताया ईश्वरीय कार्य, उज्जैन की अनीता खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

khabarsamayper

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर गत एक वर्ष में महेश्वर में केबिनेट के आयोजन, बटालियन का नामकरण देवी अहिल्या बाई के नाम पर

khabarsamayper

उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने दी 5 हजार 260 करोड़ की सब्सिडी राशि

khabarsamayper

Leave a Comment