Breaking News

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

मंगलवार को गैस त्रासदी की 40वीं बरसी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर 3 दिसम्बर को बरकतउल्ला भवन, सेंट्रल लायब्रेरी में प्रात: 10:30 बजे आयोजित “सर्वधर्म प्रार्थना सभा’’ कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतजनों की स्मृति में श्रद्धांजलि देंगे।

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर विभिन्न धर्माचार्यों द्वारा दिवंगतों के लिये सर्वधर्म पाठ किया जायेगा। दिवंगतों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि भी दी जायेगी। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, संचालक गैस राहत और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Related posts

ग्रीष्म काल में मतगणना के दौरान सेहत का रखें विशेष ध्यान मतगणना के दौरान लू से बचाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना” विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंडवॉटर रीचार्ज परियोजना

khabarsamayper

हैदराबाद में सीएम मोहन यादव बोले: निवेश को लेकर MP तैयार, 36,600 करोड़ के प्रस्ताव

khabarsamayper

Leave a Comment